क्यों आती है यह सुबह रोज़
क्यों खिलते है ये फूल रोज़
क्यों खिलते है नए पत्ते रोज़
आती है फिर ओंस रोज़ सुबह
हां फिर खुलती है नींद रोज़ सुबह
की सूर्य जगाता है नए नूतन दिन में
की देता है सन्देश कुछ नया करने को
की काली अँधेरी रात गई भाग अब
की कुदरत ने छटा बिखेरी है प्यार की
की लहरा रही है फसल झूम झूम कर
की प्यार कर की प्यार कर

